Tuesday, May, 26,2026

सर्द हवाओं से गिरा पारा... 27 को फिर बरसात के आसार

जयपुर: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से हुई बारिश के कारण तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं ने फिर से हल्की सर्दी का अहसास करा दिया। शुक्रवार को प्रदेश के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, फलोदी, धौलपुर, जालौर, डूंगरपुर में दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बदलाव हुआ है। गुरुवार रात को सबसे कम तापमान संगरिया में दर्ज किया गया। इसके अलावा नागौर में 8.7. माउंट आबू में 9.2, फतेहपुर में 9.7 और पिलानी में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राजधानी के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे।

27 फरवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ: राज्य में आगामी पांच-छह दिनों में अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन में गर्मी का असर रहने की संभावना है। राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के बनने से 27-28 फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। पूरे सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

फरवरी में सामान्य से अधिक रहा तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष फरवरी माह में तापमान सामान्य से अधिक रहा है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक और 17 जिलों में 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, बारिश की बात करें तो इस वर्ष बारिश सामान्य से 46 प्रतिशत कम हुई है। बारिश को लेकर कमोबेश यही स्थिति जनवरी में भी रही। तापमान अर्थिक होने और बारिश कम होने से फसलों पर भी इसका असर पड़ा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान अधिक होने से इस वर्ष रबी की फसलें जल्दी पक रही हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery