Monday, August, 10,2026

मौसम का यू-टर्न... कहीं हुई बारिश तो कहीं चली धूल भरी आंधी

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को रुक रुक कर तेज बारिश और आंधी का दौर जारी रहा। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, नागौर, डीडवाना, जयपुर, अजमेर, टॉक और सवाई माधोपुर सहित अनेक जिलों में पश्चिमी विक्षोभका प्रभाव देखने को मिला।

बरसात से कुचामन सिटी की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं, जबकि कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया। बीकानेर और आसपास
के इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चली। बीकानेर-सूरतगढ़ राजमार्ग पर दृश्यता कम हो गई। बज्जू और खाजूवाला क्षेत्रों में रेत के बवंडर जैसे हालात बने रहे। सुजानगढ़ और सादुलपुर में भी तेज बारिश के साथ आंधी दर्ज की गई। हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिलों में लगातार बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। उदयपुरवाटी सहित कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम राजस्थान में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

फलोदी रहा सबसे गर्म स्थान

जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा व मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। चूरू में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय गिरावट है। वहीं, जयपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक तापमान फलोदी में 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 17 जून के लिए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, - सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों में अलर्ट जारी किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery