Tuesday, July, 14,2026

मौसम हुआ मेहरबान, प्रदेश में गर्मी की रफ्तार पर लगा ब्रेक

जयपुर: प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभके असर से बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। उदयपुर और झालावाड़ सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई, वहीं जयपुर में सुबह आई तेज आंधी के कारण गंगापोल गेट क्षेत्र में एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे खड़े कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि जयपुर में दिनभर तेज धूप रही और गर्मी का भी असर रहा। उदयपुर में तेज हवाओं के चलते एक स्वागत द्वार भी गिर गया, जिससे आसपास खड़े वाहन प्रभावित हुए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। गुरुवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिले हैं, जिसके प्रभाव से कई जिलों में तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में झुंझुनूं जिले के मलसीसर क्षेत्र में सर्वाधिक 66 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में दो इंच तक बारिश हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। जोधपुर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में करीब 13 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery