Friday, February, 13,2026

बारिश, ओले और कोहरे ने बढ़ाई सर्दी

जयपुर: प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। कोटा और उदयपुर संभाग में जहां बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, वहीं बीकानेर, जयपुर, अलवर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को भी कई जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं का अस्सर बना रहेगा। जयपुर में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिसके बाद दिनभर बादलों की आवाजाही के चलते धूप का असर कम रहा। कोटा जिले के ग्रामीण इलाकों में रविवार सुबह से हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। दोपहर बाद मंडाना क्षेत्र के गोपालपुरा, उमेदपुरा सहित आसपास के गांवों में करीब 20 मिनट तक तेज ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं और धनिया सहित रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में भी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा क्षेत्र में दोपहर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

विजिबिलिटी 10 मीटर रही

वहीं उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहा। बीकानेर के लूणकरणसर में सुबह 9:45 बजे तक दृश्यता (विजिबिलिटी) महज 10 मीटर रही। अलवर में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। हनुमानगढ़ जिले में अपराह्न 3 बजे तक भी धूप नहीं निकल पाई। कोहरे के कारण भीलवाड़ा के मांडल क्षेत्र में रविवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery