Monday, June, 15,2026

पश्चिमी विक्षोभ का असरः दौसा-चित्तौड़गढ़ में पेड़ धराशायी

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और अंधड़ ने गर्मी के तेवर नरम कर दिए। हालांकि राहत के साथ-साथ कई इलाकों में नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। दौसा और चित्तौड़गढ़ में पेड़ गिर गए, जबकि दूदू-फागी क्षेत्र में तेज आंधी के कारण मकान की दीवार ढहने से दो लोग घायल हो गए। जयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, करौली, दौसा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हुई। शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मेहंदीपुर बालाजी और सामोद बालाजी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

20 से ज्यादा जिलों में आज अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। जयपुर, सीकर, झुंझुनू, नागौर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ सहित 20 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

दूदू-फागी में सबसे ज्यादा असरः दूदू-फागी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। सुल्तानिया रोड पर किसान रामदेव गुर्जर के मकान की करीब 70 फीट लंबी दीवार गिर गई, जिससे लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज फागी उप जिला अस्पताल में चल रहा है। कई स्थानों पर टिन शेड उड़ गए और पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर पड़े।

फलोदी सबसे गर्मः जल संसाधन विभाग के अनुसार दूदू में 35 मिमी, फुलेरा में 21 मिमी और सांभर में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक तापमान फलोदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश और बादलों की वजह से अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना बना रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery