Tuesday, November, 04,2025

आंधी और बारिश के बाद गुलाबी सर्दी ने दी दस्तक

जयपुर: प्रदेश में आंधी-बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है और गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। जयपुर, नागौर, सीकर, श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने हल्की सर्दी का अहसास कराया। बुधवार सुबह सीकर, श्रीगंगानगर और अन्य उत्तरी जिलों में धुंध छाई रही, जिससे ग्रामीण इलाकों में दृश्यता 100 से 150 मीटर तक सीमित हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना जताई है, हालांकि तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। मंगलवार रात को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धौलपुर के बाड़ी में 16 मिमी, उर्मिला सागर में 12 मिमी, धौलपुर शहर में 8 मिमी, भरतपुर के उच्चैन में 18 मिमी, रुदावल में 8 मिमी, झालावाड़ के बाकनी में 2 मिमी, हनुमानगढ़ के नोहर में 4 मिमी, और अलवर के नीमराणा में 20 मिमी व बहरोड़ में 26 मिमी बारिश हुई। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।

माउंट आबू सबसे ठंडा

सर्दी की शुरुआत के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर में अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि सीकर में अधिकतम 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से 6.2 डिग्री कम रहा। अलवर में अधिकतम 27.5 और न्यूनतम 19.2, कोटा में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जैसलमेर में दिन का तापमान 32.2 रहा, लेकिन रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान माउंट आबू रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery