Friday, December, 26,2025

सूरज बादलों की ओट में... सर्दी ने दिखाया अपना रंग

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बादल छाए रहे। इसके चलते कई जिलों में अधिकतम तापमान में हल्की से मध्यम गिरावट दर्ज की गई।

खासकर उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में दिन के तापमान में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली, जबकि बादलों की मौजूदगी के कारण रात के तापमान में कई स्थानों पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में गिरावट की बात करें तो पिलानी में सबसे अधिक 7.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जहां तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। करौली में 7.0 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बादलों के प्रभाव से कई स्थानों पर बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, सीकर में 3.2 डिग्री, जैसलमेर में 3.2 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 2.4 डिग्री तथा जयपुर में 2.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। इस दौरान फतेहपुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22 दिसंबर को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद 23 दिसंबर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

जयपुर में दोपहर बाद छाए बादल

जयपुर में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्के बादल छाए रहे, जिसके बाद दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद जयपुर सहित आसपास के जिलों में बादल छाने से सर्दी का अहसास और बढ़ गया। अलवर और दौसा में 5.4 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान क्रमश 17.0 और 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में तापमान 3.2 डिग्री गिरकर 24.2 डिग्री तथा श्रीगंगानगर में 3.9 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सीकर, बीकानेर, फतेहपुर और पाली में 0.1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक हल्की बढ़ोतरी भी रिकॉर्ड की गई।

उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में छाया घना कोहरा

रविवार को राज्य के उत्तरी और पूर्वी - हिस्सों-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली, अलवर, - खैरथल, जयपुर, डीग, भरतपुर, दौसा, टोंक, थौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता प्रभावित हुई और यातायात में भी परेशानी आई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery