Friday, February, 13,2026

दिन में मार्च जैसी गर्मी रात में अभी भी ठंड

जयपुर: प्रदेश में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि सुबह और शाम सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दोपहर में मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम साफ रहने के कारण धूप का असर और तेज हो गया है।

शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालोर में 30 डिग्री, श्रीगंगानगर में 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

इसके अलावा उदयपुर में 29 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, पाली में 29.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.6 डिग्री और जोधपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीकानेर में 28.6 डिग्री, चूरू में 27.8 डिग्री और दौसा में 29.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से ऊपर बना रहा।

तापमान बढ़ने की संभावनाः मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।

रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव

रात के तापमान में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नागौर और फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में 4.5, करौली में 4.4, दौसा में 4.7 और अलवर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में 15 और फलोदी में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery