Tuesday, May, 26,2026

प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

जयपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। कई जिलों में सोमवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। जोधपुर, अजमेर, कोटा, ब्यावर, भीलवाड़ा, झालावाड़, बीकानेर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ सहित कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई और कई जिलों में ओले भी गिरे। भीलवाड़ा के आसींद क्षेत्र में तेज आंधी के कारण एक शादी समारोह में लगा टेंट तक उड़ गया। झालावाड़ के अकलेरा में करीब 20 मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं, राजसमंद जिले के बरडाया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। इसके अलावा कुंभलगढ़ क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से 16 बकरियों के साथ बकरी चरा रहे एक युवक की मौत हो गई।

मौसम में आए बदलाव के कारण जयपुर समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पारा 35 डिग्री से नीचे चला गया। इससे गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चौमूं, कालवाड़ रोड सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके विपरीत, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने के कारण गर्मी का असर बना रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.2 व न्यूनतम 27.6 डिग्री, बाड़मेर में 41.8 व 27.6 डिग्री और बीकानेर में 40.4 व 26 डिग्री दर्ज किया गया।

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आंधी बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, टोक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा सहित कई जिलों में मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिसका असर अगले एक सप्ताह तक बना रह सकता है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट करनी पड़ी डायवर्ट

जयपुर और दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई। गुवाहाटी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1042 को लैंडिंग न होने पर पहले लखनऊ और फिर जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। यह फ्लाइट सुबह 6:20 बजे जयपुर पहुंची, जहां पायलटों ने ड्यूटी समय पूरा होने का हवाला देकर विमान छोड़ दिया। बाद में यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहीं, बेंगलुरु से जयपुर आने वाली फ्लाइट IX-1526 भी तेज अंधड़ के कारण जयपुर में लैंड नहीं कर सकी और उसे भोपाल डायवर्ट किया गया, जो बाद में जयपुर पहुंची। इससे यात्रियों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery