Wednesday, August, 13,2025

बारिश और आंधी से गिरा तापमान

जयपुर: राजस्थान में नौतपा की रविवार को शुरुआत अप्रत्याशित बदलावों के साथ हुई। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार रात को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दी। कई स्थानों पर तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, फलौदी में सर्वाधिक तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाड़मेर में 43.8, जैसलमेर में 43.4 और जयपुर में 39.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पिलानी में 9.5 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 32.9 डिग्री, चूरू में 9.4 डिग्री की कमी के साथ 33 डिग्री और संगरिया (हनुमानगढ़) में 7.7 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार देर शाम बाड़मेर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। इधर, मौसम विभाग ने 29 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 मई को मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

छाया धूल का गुबार

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, धौलपुर, सीकर, नागौर, खैरथल-तिजारा और श्रीगंगानगर में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरे। जैसलमेर और बाड़मेर में धूलभरी आंधी से दिन में अंधेरा अंधेरा छा गया, जिससे वाहन चालकों को दिन में लाइट जलानी पड़ी। शनिवार देर रात खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में एक मकान की दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। तेज आंधी की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery