Wednesday, December, 17,2025

बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में बदला मौसम... छाए रहे बादल

जयपुर: प्रदेश में मौसम ने शुक्रवार को अचानक पलटी खाई। देर रात और सुबह हुई बारिश के बाद आसमान दिनभर बादलों से घिरा रहा और ठंडी हवाओं से तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे पहुंचा गया। जयपुर शहर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि आसपास के ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बादलों के चलते सूरज पूरे दिन नहीं निकला, जिससे सुबह से शाम तक लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। इस दौरान जोबनेर में सर्वाधिक 13 एमएम, नरेना में 5 एमएम, फुलेरा-कालवाड़ में 4 एमएम और जालसू में 3 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने दिसंबर के पहले हफ्ते में शीतलहर की संभावना जताई है।

दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री तक लुढ़का

बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से कम है। कोटा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में दिन का पारा 26-27 डिग्री के बीच रहा। माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान करीब 14 डिग्री दर्ज हुआ। जालौर 29.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बाड़मेर में 29.9 और जोधपुर में 28.8 डिग्री रहा। उत्तरी राजस्थान में सर्दी अधिक रही। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 और अलवर में 9.0 डिग्री तक पहुंच गया।

दिसंबर के पहले सप्ताह से शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के कारण रात और सुबह के तापमान में और गिरावट आएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से उत्तरी हवाएं तेज होंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर चलने के आसार है। 29-30 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसको लेकर 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery