Thursday, August, 27,2026

राजधानी में झमाझम, सड़कों पर जलभराव से हुई परेशानी

जयपुर: राज्य में बुधवार को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। जयपुर में दोपहर बाद तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में भी रुक-रुककर बारिश होती रही जबकि अलवर में शाम को हुई तेज बरसात से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने बांध से पानी छोड़े जाने के बाद कालीसिंध नदी और चंबल नदी के निचले इलाकों के लोगों से बांध के भराव क्षेत्र दूर रहने की अपील की है।

बीसलपुर में आया 4 सेंटीमीटर पानी

बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक बनी हुई है। बांध के जलस्तर में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्तमान जलस्तर 314.09 आरएल मीटर बताया गया है।

जयपुर में बदला मौसम

राजधानी जयपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बजाज नगर, मालवीय नगर, गोपालपुरा और हिम्मतनगर सहित कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा हो गया। गोपालपुरा बाईपास के पास भी जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई।

अलवर में सड़कों पर दो फीट तक पानी भरा

अलवर में करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। अंबेडकर चौराहा, बिजलीघर चौराहा, स्कीम नंबर-2 का कट और जिला अस्पताल के बाहर करीब दो फीट तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

बड़ी सादड़ी में 20 मिमी बारिश

चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में बुधवार को रुक रुककर बारिश हुई। शाम तक यहां 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से मौसम सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में नोनेरा-ऐबरा बांध के तीन गेट करीब पांच मीटर तक खोले गए हैं। बांध से करीब 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने कालीसिंध नदी के कैचमेंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

उदयपुर संभाग के 178 बांधों में 44% पानी शेष बचा, आधे से अधिक खाली

उदयपुर। कमजोर मानसून के चलते इस वर्ष उदयपुर संभाग के 178 बांधों में कुल भराव क्षमता का केवल 44 प्रतिशत पानी शेष बचा है। इनकी कुल क्षमता 1850.69 एमक्यूएम है, जबकि वर्तमान में 823.43 एमक्यूएम पानी उपलब्ध है। मानसून कमजोर रहने से बांधों में पानी की आवक घट गई है और उपयोग जारी रहने से जलस्तर कम हो रहा है। बुधवार को उदयपुर में बादल छाए और ठंडी हवा चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्तमान में फतहसागर में 48, पिछोला में 67, उदयसागर में 89, जयसमंद में 53 और वल्लभनगर में 67 प्रतिशत पानी शेष है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery