Tuesday, July, 14,2026

प्रदेश में सुस्त रहेगा मानसून छिटपुट बारिश के ही आसार

जयपुर: राजस्थान में मानसून की रफ्तार अगले एक सप्ताह तक कमजोर रहने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने रविवार को जारी पूर्वानुमान में बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में स्थानीय मौसम परिस्थितियों के कारण हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। बूंदी जिले के तालेड़ा में सबसे अधिक 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव सीमित रहा।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में अगले सात दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि एक कमजोर मौसम प्रणाली के प्रभाव से 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान में भी अगले पांच से छह दिनों तक अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 13 से 15 जुलाई के बीच शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है।

फलोदी में पारा 41 पर पहुंचा

प्रदेश में रविवार को अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य के आसपास रहा। फलोदी 41 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जबकि माउंट आबू में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जैसलमेर में 39, बीकानेर में 38.1, अलवर और श्रीगंगानगर में 38, चूरू में 38.5, बाड़मेर में 37, पिलानी में 37.7, सीकर में 36.5 और कोटा में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery