Tuesday, May, 19,2026

दिनभर तपिश से लोग बेहाल, शाम को आंधी-बारिश से राहत

जयपुर: प्रदेश में बुधवार को मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बेहाल कर दिया, वहीं शाम होते-होते जयपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

सबसे अधिक तापमान फलोदी में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि जैसलमेर 46.1 और चित्तौड़गढ़ 45.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिलों में रहे। जयपुर में 43.8 डिग्री तापमान के बीच दिनभर तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को कालाडेरा और चौमूं में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटीं और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। झुंझुनूं में आकाशीय बिजली गिरने से रेडियो प्रसारण बंद हो गया, जबकि डीग में गर्मी से चार छात्राएं बेहोश हो गई। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक 11 मिमी बारिश धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में दर्ज की। बसेड़ी में 10 मिमी तथा झुंझुनूं और रामगढ़ में 9-9 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में चूरू तहसील में सर्वाधिक 30 मिमी और चूरू शहर में 29.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा और बीकानेर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि जयपुर, धौलपुर, टोंक और सवाईमाधोपुर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार पश्चिमी राजस्थान के लिए अत्यधिक गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में गुरुवार को भी भीषण लू और तेज गर्मी का असर बना रहेगा। तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। वहीं झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली बहरोड़, अलवर, दौसा, भरतपुर, चूरू और बीकानेर जिलों में अंरिंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलने और लू का असर बढ़ने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा नागौर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, करौली, धौलपुर, डीग, खैरथल, टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

9 उड़ानों को किया डायवर्ट

दिल्ली और चंडीगढ़ में खराब मौसम के चलते बुधवार को 9 उड़ानों को डायवर्ट कर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उत्तारा गया। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX 5256, इंडिगो की 6E 851, 6E 710, 6E 6613, 6E 6183 और 6E 698, एयर इंडिया की AI 2890 और AI 2910 तथा सिचुआन एयरलाइंस की 30 9651 शामिल है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery