Wednesday, October, 14,2026

मानसून गया, गर्मी नहीं... अक्टूबर में मई-जून जैसे तेवर

जयपुर: प्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने फिर करवट ली है। अक्टूबर की शुरुआत में ही प्रदेश के कई हिस्सों में सूरज के तेवर मई-जून जैसे नजर आ रहे हैं। रविवार को 17 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 से 4 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। पिलानी 41 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि श्रीगंगानगर में 40.6, चूरू में 40.2 और बीकानेर में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। यानी अक्टूबर में भी प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। राजधानी जयपुर में भी गर्मी का असर सामान्य से काफी ज्यादा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। अगले 24 घंटे जयपुर में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री रहने का अनुमान है।

74 मिमी कम बारिश... विदाई के बाद मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून राजस्थान से सामान्य से तीन दिन की देरी से विदा हुआ। प्रदेश में सामान्य 424.71 मिमी के मुकाबले इस बार 350.80 मिमी बारिश हुई, यानी करीब 74 मिमी कम। मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क होने और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अधिकांश मैदानी शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है। हालांकि माउंट आबू में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा।

पिलानी में तीन दिन में टूटे अक्टूबर के रिकॉर्ड

पिलानी में गर्मी ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों में यहां अक्टूबर के अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड लगातार टूटे। 2 अक्टूबर को 40.2 डिग्री, जबकि 3 अक्टूबर को 41.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जिसने 2006 के 40.4 डिग्री के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रविवार को भी पिलानी में 41 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

पिछले साल अक्टूबर में बारिश ने दी थी राहत

2025 में मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान के कई जिलों में अक्टूबर के दौरान बारिश हुई थी। जयपुर, कोटा, दौसा, अजमेर और सीकर में 2 से 3 इंच तक बारिश दर्ज हुई थी। बारिश के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में जयपुर का तापमान करीब 32 डिग्री तक लुढ़क गया था। इस बार इसके उलट मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क है और गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है।

पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 पार

श्रीगंगानगर में 40.6 डिग्री तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। चूरू में 40.2 और बीकानेर में 40.1 डिग्री दर्ज हुआ। जैसलमेर में 39.7, लूणकरणसर में 38.9, जोधपुर में 38.7 और फलोदी में 38 डिग्री तापमान रहा। इससे साफ है कि पश्चिमी राजस्थान के बड़े हिस्से में अक्टूबर की शुरुआत में भी गर्मी का असर कायम है। सीकर में 37 डिग्री तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि चित्तौड़गढ़ में 38.2 डिग्री तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर रहा। चूरू में तापमान सामान्य से 3 डिग्री, बीकानेर और लूणकरणसर में 2.7-2.7 तथा जैसलमेर में 2.1 डिग्री अधिक रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery