Tuesday, May, 26,2026

गर्मी से राहत... अब तूफान का खतरा

जयपुर: प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से राहत के बीच अब आंधी, डस्ट स्टॉर्म और तेज हवाएं नई चुनौती बनकर सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने 4 से 7 मई के बीच कई संभागों में 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3C दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है।

इससे लू से राहत मिली है, लेकिन उमस और तेज धूप अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश के कई हिस्सों अलवर, दौसा, हनुमानगढ़, चूरू, बाड़मेर और कोटपूतली में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में सबसे ज्यादा वर्षा हुई, जबकि अजमेर अपेक्षाकृत सबसे ठंडा रहा। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई, वहीं कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में 4-5 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 6-7 मई को उदयपुर संभाग में मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 8 से 10 मई तक पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाओं का असर जारी रहेगा। राहत की बात यह है कि 10 मई तक तापमान 44°C से नीचे रहने की संभावना है, जिससे फिलहाल हीटवेव से बचाव रहेगा, लेकिन धूलभरी आंधी और तेज हवाएं जोखिम बढ़ा सकती हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery