Thursday, April, 02,2026

प्रदेश में कल से फिर बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

जयपुर: प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 और 4 अप्रैल को मौसम एक बार फिर बिगड़ने के संकेत हैं। इस दौरान कई इलाकों में तेज मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। इस बदलते मौसम का सबसे बड़ा असर खेतों पर देखने को मिल सकता है। रबी फसलें इस समय कटाई के मुहाने पर हैं और ऐसे में तेज हवाएं, बारिश और ओले किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकते हैं। किसान मौसम को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक जयपुर समेत जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव रहेगा। इन क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

7-8 अप्रैल को फिर सक्रिय होगा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह अस्थिर दौर अभी जारी रहेगा। 7 और 8 अप्रैल को एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर आंधी-बारिश और तेज हवाओं का दौर लौट सकता है।

बारिश-तापमान का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा जयपुर जिले के सांभर क्षेत्र में 34.0 मिमी रिकॉर्ड की गई। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस माउंट आबू में रिकॉर्ड किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery