Tuesday, July, 14,2026

पुराने कमर्शियल वाहनों में लगेगा VLTD... SOP जारी

जयपुर: पुराने व्यावसायिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) फिटमेंट की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी होने के कारण ट्रांसपोर्टर्स में भारी नाराजगी थी। विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों ने सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया, जिसका दिनभर मिला-जुला असर भी देखने को मिला। इसी बीच सरकार ने राहत देते हुए पुराने वाहनों में VLTD फिटमेंट के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दी। उप मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब पुराने वाहनों में VLTD लगाने का काम शुरू हो सकेगा। VLTD फिटमेंट से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अपर परिवहन आयुक्त ओ.पी बुनकर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने फिटमेंट प्रक्रिया, शुल्क और तकनीकी प्रावधानों पर चर्चा की। वार्ता के बाद विभाग ने SOP जारी कर दी, जिससे लंबे समय से लंबित प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया।

कंपनियों के लिए निर्देश जारी

SOP के अनुसार वाहन मालिकों को VLTD फिटमेंट के लिए 1,000 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, डिवाइस लगाने वाली कंपनियों को राज्य में पंजीकरण के लिए 1 लाख रुपए शुल्क जमा कराना होगा। फिटमेंट सेंटर, OEM और डीलरों के लिए भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पसंद के OEM से लगवा सकेंगे AIS-140 प्रमाणित डिवाइस

नई व्यवस्था के तहत वाहन मालिक अपनी पसंद के किसी भी सूचीबद्ध (Enlisted) OEM से AIS-140 प्रमाणित VLTD लगवा सकेंगे। डिवाइस की ऑनलाइन निगरानी के लिए राज्य का नया VLTD बैक-एंड पोर्टल तैयार किया गया है। इस पर डिवाइस का TAC, COP, सिम की वैधता और डेटा पैकेट का नियमित सत्यापन किया जाएगा।

VLTD की ऑनलाइन जांच अनिवार्य

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि VAHAN 4.0 पोर्टल पर अब VLTD की ऑनलाइन जांच अनिवार्य होगी। बिना सक्रिय VLTD के वाहन के पंजीकरण, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUCC) और परमिट से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो सकेंगी। परमिट और फिटनेस के नवीनीकरण के समय भी सक्रिय डिवाइस अनिवार्य रहेगा।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विभाग ने अधिक शुल्क वसूलने, सिम रिचार्ज में गड़बड़ी या अन्य नियमों के उल्लंघन पर चेतावनी से लेकर संबंधित एजेंसी को पोर्टल से ब्लैकलिस्ट करने तक की कार्रवाई का प्रावधान किया है। वाहन में लगा पैनिक बटन सीधे राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (NERS/ERSS) से जुड़ा रहेगा, जिससे आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

वाहन मालिकों को राहत

SOP जारी होने के साथ ही पुराने व्यावसायिक वाहनों में VLTD फिटमेंट का रास्ता साफ हो गया है। इससे लंबे समय से प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हजारों वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery