Friday, October, 23,2026

रसीद 5 हजार की और वसूल रहे हैं साढ़े 12 हजारः खाचरियावास

जयपुर: राजस्थान में कमर्शियल वाहनों में लगाई जा रही व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राज्य सरकार पर 800 से 1000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। खाचरियावास ने सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मामले में जवाब देने और आरोपों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में करीब 16 लाख कमर्शियल वाहन हैं, जिनमें ट्रक, बस, टैक्सी, जीप और टेंपो शामिल हैं।

उनके अनुसार, पहले बीएलटीडी डिवाइस 5 से 6 हजार रुपए में लगाई जा रही थी, लेकिन अब वाहन मालिकों से 15 हजार रुपए तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 5 हजार रुपए की रसीद देकर साढ़े 12 हजार रुपए या उससे अधिक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि रसीद और वास्तविक वसूली के बीच की राशि कहां जा रही है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी वसूली मुख्यमंत्री सचिवालय की जानकारी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों, उपमुख्यमंत्री और परिवहन विभाग के अधिकारियों को भूमिका पर सवाल उठाते हुए सरकार से डिवाइस की वास्तविक कीमत, फिटमेंट शुल्क और वाहन मालिकों से ली जा रही राशि का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में ज्यादा वसूली हो रही है।

ई-चालान से 5 हजार करोड़ की वसूली का दावा

खाचरियावास ने ई-चालान व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इसके जरिए 5 हजार करोड़ रुपए की वसूली की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के एक से डेढ़ लाख रुपए तक के चालान किए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार के ढाई साल के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ेगी और सरकार के अन्य विभागों में कथित भ्रष्टाचार के मामलों को भी सामने लाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery