Monday, April, 07,2025

विश्वविद्यालयों में कुलपति का नाम अब कुलगुरु होगा, पास हुआ बिल

जयपुर: प्रदेश के 33 वित्त पोषित विश्वविद्यालयों में अब कुलपति का पदनाम 'कुलगुरु' होगा। गुरुवार को विधानसभा में राजस्थान के विश्वविद्यालयों की विधियां (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। इसके तहत अब हिंदी भाषा में कुलपति का नाम 'कुलगुरु' और प्रतिकुलपति का नाम 'प्रतिकुलगुरु' होगा। इस दौरान सदन में उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। भारत प्राचीन काल में ज्ञान एवं शिक्षा का वैश्विक केंद्र रहा है, और राज्य सरकार शिक्षा के माध्यम से भारत का पुराना गौरव लौटाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां कुलपति शब्द प्रशासनिक है और स्वामित्व को दर्शाता है, वहीं गुरु शब्द के साथ विद्वता एवं आत्मीयता भी जुड़ी है। राज्य सरकार का यह निर्णय केवल शाब्दिक परिवर्तन न होकर गुरु की महिमा को पुनः स्थापित करने का प्रयास है। इसका प्रभाव मानसिक दृष्टिकोण बदलने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा।

प्रश्नकाल को बनाएं अधिक सार्थकः वासुदेव देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को सदन में व्यवस्था देते हुए कहा कि यदि विधायक पूरक प्रश्नों की अच्छी तैयारी करके आएंगे तो राज्य सरकार से जवाब भी टू-द-पाइंट मिलेगा। इससे प्रश्नकाल की सार्थकता बढ़ेगी। समय का सही उपयोग होगा और जनता की सुविधा के लिए पूछे गए प्रश्नों में आमजन की भावना को अधिक समाहित किया जा सकेगा। देवनानी ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नों के संदर्भ में पक्ष और प्रतिपक्ष के नेताओं को अपने विधायकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देना चाहिए। उन्होंने मंत्रियों से भी आग्रह किया कि वे विधायकों के प्रश्नों का उत्तर संक्षेप और स्पष्ट रूप से दें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए पूछे गए प्रश्नों का उत्तर अत्यधिक विस्तृत न होकर विधायकों की भावना के अनुरूप होना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery