Thursday, July, 23,2026

25 मई से शुरू होगा 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान

जयपुर: प्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और भू-जल स्तर सुधारने के उद्देश्य से 25 मई (गंगा दशमी) से 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान शुरू होगा। अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में करेंगे। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) तक पूरे राजस्थान में चलेगा। अभियान को लेकर गुरुवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों को अभियान की प्रभावी क्रियान्विति और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्य मिशन मोड में किए जाएं, ताकि अभियान का लाभ गांव-गांव और शहरों तक पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों तक कार्ययोजना बनाकर गतिविधियां संचालित करने को कहा।

ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

अभियान के दौरान प्रदेशभर में श्रमदान, जल स्रोतों की सफाई, पौधारोपण, प्रभात फेरियां, जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक और सामाजिक सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, युवा समूहों और सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी तय की जाएगी। अभियान के दौरान जल संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को 'जल गौरव सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान के तहत जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100, नगर पालिका में 250, नगर परिषद में 1000 और नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में 100 जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए।

नदियों, बांधों और सरोवरों की होगी पूजा

जल संसाधन विभाग की ओर से नदी, बांध, सरोवर और नहरों की पूजा की जाएगी। नहरों और खालों की सफाई किसानों के सहयोग से कराई जाएगी। साथ ही जल शक्ति अभियान 'कैच द रेन' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान में जल स्रोतों की साफ-सफाई, जल चौपाल, जल संरक्षण जागरूकता अभियान और नए कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने दिए जेजेएम 2.0 के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जल जीवन मिशन 2.0 की समीक्षा बैठक की। बैठक में मिशन के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। सीएस ने कहा कि जेजेएम 2.0 की गाइडलाइन के अनुसार केंद्र सरकार से हिस्सेदारी राशि प्राप्त करने के लिए सभी लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने सुजलम आईडी निर्माण और सीआईआरपी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मिशन की परियोजनाओं को एमआईएस पोर्टल पर फाइनेंशियल क्लोज करने, जल सेवा आकलन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा हर घर जल सर्टिफिकेशन की प्रगति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा, मिशन डायरेक्टर राजन विशाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery