Tuesday, June, 16,2026

सुशासन का शिविर मॉडल बना जनता की पहली पसंद: सीएस

जयपुर: राजस्थान सरकार के सुशासन अभियान को प्रदेशभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को जेडीए में 'शहरी सेवा शिविर-2026' का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और कहा कि जनता का उत्साह बताता है कि सरकारी सेवाएं अब लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि 12 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले इन विशेष शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएस ने मुख्यमंत्री के 'लास्ट माइल डिलीवरी' विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासन को गांव-गांव पहुंचकर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने भी शिविर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को अधिकतम राहत प्रदान की जाए।

अब ट्रैफिक सुधार पर जेडीए का फोकस

जेडीए ने शहरवासियों को राहत देने के लिए दो बड़े मोर्चों पर एक साथ काम शुरू कर दिया है। एक और 104 शहरी सेवा शिविरों के जरिए 6,000 से अधिक लंबित आवेदनों के निस्तारण का अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी ओर जयपुर को ट्रैफिक सिग्नल फ्री शहर बनाने की तैयारी भी तेज हो गई है। सोमवार को मुख्य सचिव ने जेडीए में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविरों का भी अवलोकन किया। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि प्रतिदिन चार जोनों में शिविर लगाए जा रहे हैं और इन्हें चार-चार बार दोहराया जाएगा। कुल 104 शिविरों के माध्यम से ट्रिपल-सी (CCC) सेवाओं से जुड़ी लंबित फाइलों का निपटारा किया जाएगा, जिन आवेदकों की फाइलें अंतिम चरण में हैं, उन्हें मैसेज भेजकर बुलाया जा रहा है और मौके पर ही ऑनलाइन अनुमोदन देकर पट्टे वितरित किए जा रहे हैं।

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए महल रोड मॉडल पर न्यू सांगानेर रोड और सीकर रोड पर यू-टर्न आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी। जेडीए का लक्ष्य वर्ष के अंत तक करीब 21 प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों को सिग्नल मुक्त करना है। रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर रेड लाइट बंद कर वैकल्पिक यू-टर्न व्यवस्था शुरू की जा चुकी है, जबकि कई स्थानों पर फ्री लेफ्ट टर्न विकसित किए जा रहे हैं। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इसके अलावा 15 जुलाई के आसपास 24 प्रमुख जंक्शनों पर स्मार्ट निगरानी प्रणाली शुरू होगी। कंट्रोल रूम से कैमरों के जरिए निगरानी कर नियम तोड़ने वालों को चौराहों पर लगे स्पीकरों से तत्काल चेतावनी दी जाएगी। वहीं, जेएलएन मार्ग को जाम मुक्त और आधुनिक बनाने के लिए एसपीए दिल्ली की विशेषज्ञ टीम जवाहर सर्कल से अल्बर्ट हॉल तक ट्रैफिक और अर्बन प्लानिंग का नया खाका तैयार कर रही है। जयपुर को स्मार्ट, सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery