Wednesday, August, 05,2026

11,479 शहरी सेवा शिविर बने सुशासन की नई पहचान

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित शहरी सेवा शिविर सुशासन का प्रभावी मॉडल बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। प्रशासन की त्वरित कार्यशैली और संवेदनशील दृष्टिकोण के चलते हजारों लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। प्रदेश में 12 जून से 30 जुलाई के बीच 11,479 शहरी सेवा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 53,078 पट्टे जारी किए गए, जबकि 18,004 नामांतरण और 8,644 भवन मानचित्र प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 1,32,722 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, 20,900 प्रधानमंत्री स्वनिधि ऋण आवेदन तथा 48,504 नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।

शिव आराधना... श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धर्मपत्नी गीता शर्मा के साथ मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

आसान हुई सेवाएं, मजबूत हुआ भरोसा

शिविरों के माध्यम से केवल प्रशासनिक सेवाएं ही नहीं, बल्कि शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान 85,767 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, 27,284 नई स्ट्रीट लाइटों की स्थापना तथा 34,675 कचरा संभावित स्थलों का उन्मूलन किया गया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पालनहार योजना के 15,500 सत्यापन भी पूरे किए गए। राज्य सरकार का कहना है कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके। एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं, वहीं प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। सरकार के अनुसार, अंत्योदय की भावना पर आधारित यह अभियान प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी कम करने के साथ शहरी विकास को नई गति दे रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery