Friday, June, 27,2025

निकाय गैरजिम्मेदार, भर्तियों की जांच में लापरवाही

जयपुर: प्रदेशभर के कई शहरी निकाय राज्य सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 3 अप्रैल को निकायों को पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन अधिकांश निकायों ने आज तक जांच रिपोर्ट विभाग को नहीं भेजी है। यह मामला मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में 24 मार्च को हुई बैठक के बाद सामने आया, जिसमें कांग्रेस सरकार के समय हुई 1101 भर्तियों की जांच के निर्देश दिए गए थे। इन भर्तियों में कनिष्ठ अभियंता, सहायक नगर नियोजक, अग्निशमन अधिकारी, फायरमैन, वाहन चालक व सहायक अभियंता जैसे पद शामिल हैं। तीन अप्रैल को आदेश जारी कर निकायों को 8 अप्रैल तक जांच रिपोर्ट भेजने को कहा गया था। जांच के लिए प्रत्येक निकाय में समिति गठित की गई थी, जिसकी अध्यक्षता आयुक्त या अधिशासी अधिकारी कर रहे हैं और समिति में तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। समिति को कर्मचारियों के शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र, फोटो व हस्ताक्षर का सत्यापन करना है। अगर किसी दस्तावेज में गड़बड़ी मिलती है तो उनका दोबारा सत्यापन किया जाना है। विशेष रूप से निजी विश्वविद्यालयों की डिग्रियां, राज्य के बाहर से प्राप्त प्रमाण पत्र और खेल कोटे के दस्तावेजों की जांच पर जोर दिया गया।

वहीं, जिन अभ्यर्थियों की प्रथम नियुक्ति जिस निकाय में हुई है, उसी निकाय में उन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग की ओर से निकाय स्तर पर समिति का गठन किया गया था। एसओजी लगातार कार्रवाई कर रही है और कमेटी के गठन के बाद भी राज्य सरकार के आदेशों की अनदेखी हो रही है तो इससे लगता है कि सरकारी निर्देशों को लेकर स्थानीय निकाय कितने गैरजिम्मेदार हैं।

पहला स्मरण पत्र 24 अप्रैल को किया था जारी

जब तय समय पर रिपोर्ट नहीं भेजी गई तो स्वायत्त शासन विभाग ने 24 अप्रैल को पहला स्मरण पत्र जारी किया था, जिसमें तीन दिन में रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कई निकायों ने न तो जांच पूरी की और न ही रिपोर्ट भेजी। अब इस स्थिति को गंभीर मानते हुए विभाग ने गुरुवार को एक बार फिर स्मरण पत्र जारी किया है और निकायों को तीन दिन में जांच रिपोर्ट भेजने की अंतिम चेतावनी दी है।

कांग्रेस सरकार में इन पदों पर हुई थी भर्ती

  • स्वायत्त शासन विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं के 274 पदों पर।
  • सहायक नगर नियोजकों के 50 पदों पर।
  • वरिष्ठ प्रारूपकार के 79 पदों पर।
  • अग्निशमन अधिकारी के 21 और फायरमैन के 479 पदों पर।
  • वाहन चालक (फायर) के 160 और सहायक अभियंता (सिविल) के 38 पदों पर भर्ती की गई थी।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery