Sunday, September, 06,2026

जयपुर के 19 निकायों के 690 वार्डों में 3,366 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी होने के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के लिए अब 49,064 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी फॉर्म-7 रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 58,402 प्रत्याशियों ने 69,929 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। स्क्रूटनी के दौरान 17,131 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि 52,798 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इन वैध नामांकन पत्रों के आधार पर फिलहाल 49,064 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

स्क्रूटनी के बाद जयपुर जिले की स्थिति

जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में भी स्कूटनी के बाद चुनावी तस्वीर सामने आ गई है। यहां 3,366 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में ही 1,007 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चौमूं में 141, शाहपुरा में 326, बगरू में 137, बस्सी में 178 और चाकसू में 213 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा दूदू में 121, जमवारामगढ़ में 112, जोबनेर में 94, कालाडेरा में 79, कानोता में 69, खेजरोली में 107, किशनगढ़ रेनवाल में 115, मनोहरपुर में 148, नरैना में 108, फागी में 113, फुलेरा में 97, सांभर में 105 और वाटिका में 96 प्रत्याशी बचे हैं।

अब सभी की नजर नाम वापसी पर

अब सभी की नजर 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक होने वाली नाम वापसी पर है। नामांकन वापसी के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रदेश और जयपुर में वास्तविक मुकाबले में कितने प्रत्याशी रहेंगे। इसके बाद चुनावी मैदान में दलों और प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। जयपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में कुल 4,799 प्रत्याशी फिलहाल मैदान में हैं, जिनमें जयपुर के 1,007 प्रत्याशी शामिल हैं।

9 नगर निगमों में चुनावी तस्वीर

  • अजमेर नगर निगमः 80 वार्डों में कुल 787 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 277 नामांकन पत्र खारिज हुए और 510 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 485 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
  • अलवर नगर निगमः 65 वार्डों में कुल 597 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 132 नामांकन पत्र खारिज हुए व 465 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 446 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • भरतपुर नगर निगम: 65 वार्डों में कुल 653 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 97 नामांकन पत्र खारिज हुए और 556 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 498 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
  • भीलवाड़ा नगर निगमः 70 वार्डों में कुल 717 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 315 नामांकन पत्र खारिज हुए व 402 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 362 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • बीकानेर नगर निगमः 80 वार्डों में कुल 607 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 127 नामांकन पत्र खारिज हुए और 480 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 448 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
  • जोधपुर नगर निगमः 100 वार्डों में कुल 864 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 230 नामांकन पत्र खारिज हुए व 634 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 573 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • कोटा नगर निगमः 100 वार्डों में कुल 600 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 121 नामांकन पत्र खारिज हुए और 479 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 473 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
  • पाली नगर निगमः 65 वार्डों में कुल 530 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 158 नामांकन पत्र खारिज हुए और 372 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 335 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • उदयपुर नगर निगमः 80 वार्डों में कुल 379 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 74 नामांकन पत्र खारिज हुए और 305 वैध नामांकन रहे। फिलहाल 272 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery