Wednesday, March, 18,2026

RU में नए शैक्षणिक बदलावों को मंजूरी, इंटर्नशिप अनिवार्य

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में मंगलवार को शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में परीक्षा वर्ष 2025 के 1 लाख 33 हजार 661 विद्यार्थियों के परिणामों को स्वीकृति दी गई। वहीं, विभिन्न संकायों की 79 पीएचडी उपाधियों को भी मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024 और 2025 की परीक्षाओं से जुड़े कुल 2 लाख 71 हजार 323 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही 300 शोधार्थियों को पीएचडी तथा एक शोधार्थी को डी.लिट. उपाधि दी जाएगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक स्तर पर अनिवार्य इंटर्नशिप को लेकर भी निर्णय लिया गया। विद्यार्थियों को 120 घंटे की इंटर्नशिप करनी होगी, जिसे ऑनलाइन, ऑफलाइन या मिश्रित माध्यम से पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए नैसकॉम, आरकेट, आरकेसीएल और स्किल इंडिया जैसे संस्थानों से सहयोग लिया जाएगा, जिससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिल सके।

बैठक में एप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम के अंतर्गत नए पाठ्यक्रम शुरू करने को हरी झंडी दी गई। वाणिज्य महाविद्यालय में बीकॉम (मानव संसाधन संचालन) और चीकॉम (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा) पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। महारानी महाविद्यालय में बीकॉम (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा) के साथ बीए (कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग) शुरू होगा। राजस्थान महाविद्यालय में भी बीए (कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग) पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा।

2026-27 के लिए बजट पारित

वित्तीय मामलों में वर्ष 2026-27 के लिए बजट पारित किया गया। इसमें लगभग 58 करोड़ का घाटा अनुमानित है। पेंशन मद पर 165 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ने की बात सामने आई। आय में कमी और व्यय में बढ़ोतरी को देखते हुए सदस्यों ने राज्य सरकार से पूर्ण अनुदान जारी रखने की अनुशंसा की।

भूमि नामांतरण मामले पर भी चर्चा

बैठक के दौरान महाराजा एवं महारानी महाविद्यालय की भूमि के त्रुटिपूर्ण नामांतरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है और राजस्व कार्यालय में अपील दायर कर दी गई है। साथ ही उच्च स्तर पर भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery