Saturday, August, 08,2026

गहलोत ने दोपहर में तुड़वाया, डोटासरा ने शाम को निभाई रस्म

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर 15 दिन से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने बुधवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। अनशन के अंतिम दौर में रेवाड़ ने पानी भी त्याग दिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अनशन खत्म होने से ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि अशोक गहलोत ने बुधवार दोपहर अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इसके कुछ घंटे बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस नेताओं का दल अस्पताल पहुंचा। उन्होंने फिर से रेवाड़ को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराने की रस्म अदा की। एक ही आंदोलन के समापन की दो अलग-अलग तस्वीरों ने कांग्रेस के भीतर समन्वय को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए।

बीएपी प्रकरण जैसी फिर बनी तस्वीर

हाल ही में महेंद्रजीत मालवीय के नेतृत्व में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होने से पहले अशोक गहलोत से मिले थे। बाद में वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उस समय डोटासरा के बयान और गहलोत की सफाई के बाद भी पार्टी की अंदरूनी खींचतान चर्चा में रही थी। अब अनशन समाप्त कराने की अलग-अलग कवायद ने उसी बहस को फिर हवा दे दी।

सरकार की ओर से कलेक्टर पहुंचे

इस बीच शाम को डोटासरा और जूली के पहुंचने से पहले जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे और रेवाड़ से वार्ता की। प्रशासन ने राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग पर सकारात्मक सहमति जताई, जबकि छात्रसंघ चुनाव बहाली के मुद्दे पर सरकार से उच्च स्तर पर चर्चा कर जल्द निर्णय का आश्वासन दिया।

चुनाव की मांग पर दंडवत प्रदर्शन, 4 छात्र हिरासत में

छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर छात्र नेता नीरज खीचड़ के नेतृत्व में छात्रों ने राजस्थान विवि के संविधान पार्क के सामने दंडवत प्रदर्शन किया। प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में ले लिया। कुछ दिन पहले एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर टोंक फाटक स्थित पानी की टंकी पर चढकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौके पर पहुंचे, छात्रों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया था। दोनों मामलों में कांग्रेस नेताओं की पहल से आंदोलन समाप्त होने की चर्चा रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery