Saturday, April, 04,2026

विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, 32 हिरासत में

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को आरएसएस के महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम को लेकर सियासी दलों और छात्र संगठनों के बीच घमासान देखने को मिला। विरोध-प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिसमें धक्का-मुक्की हुई और करीब 32 छात्रों को हिरासत में लिया गया। दरअसल, मरुधरा नारी संगठन के बैनर तले मानविकी पीठ सभागार में महिला सशक्तीकरण पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी की चर्चा के बाद एनएसयूआई ने विरोध तेज कर दिया और छात्र सभागार की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच संघर्ष हुआ। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के बड़े नेता भी सामने आए। पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा ने महिलाओं के कार्यक्रम के विरोध को अनुचित बताया।

भाजपा सरकार की तानाशाही

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार इसे कुचलने पर आमादा है। छात्रों की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही और बौखलाहट को दर्शाती है। असहमति को दबाना संविधान के खिलाफ है और सभी गिरफ्त्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

भाजपा कर रही है सत्ता का खुला दुरुपयोग

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि RSS के राजनीतिक एजेंडे के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उन्हें गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेना सत्ता का खुला दुरुपयोग है। क्या देश में शांतिपूर्ण विरोध भी अपराध बन गया है? लोकतंत्र में असहमति दबाने की नहीं, सुनने की परंपरा होती है, लेकिन भाजपा सरकार शिक्षा के मंदिरों को भी अपनी तानाशाही और नफरत की राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहती है।

सरकार वैचारिक एजेंडा बढ़ा रही आगे

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस की विचारधारा थोपने की कोशिशें शैक्षणिक माहौल खराब कर रही हैं। भाजपा सरकार शिक्षा के बजाय अपने वैचारिक एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तानाशाही है। विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है और सभी कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

छात्रों के साथ दुर्व्यवहार सत्ता के अहंकार का प्रतीक

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय में RSS द्वारा प्रशासन के सहारे कार्यक्रम आयोजित करना छात्र हित और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। पुलिस द्वारा छात्रों को जबरन घसीटना और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार सत्ता के अहंकार और दमन का प्रतीक है। NSUI इस तरह की हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब देगी और छात्रों की आवाज दबाने की हर कोशिश विफल होगी। शैक्षणिक संस्थान ज्ञान और समानता के केंद्र हैं, इन्हें राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery