Monday, September, 07,2026

पीएचडी सीटों को लेकर विद्यार्थियों का हंगामा, कन्वीनर को कमरे में किया बंद

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश में रिक्त सीटों को भरने की मांग को लेकर गुरुवार को छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने पीएचडी कन्वीनर एसके गुप्ता को कमरे में बंद कर दिया। यह दूसरा मौका है, जब छात्रों ने कन्वीनर को कमरे में बंद किया। पिछले करीब दो सप्ताह से छात्र रिक्त सीटों को जनरल कोटे से भरने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगा रहे थे, लेकिन समाधान नहीं होने पर मामला गरमा गया। हंगामे की सूचना पर पीएचडी एडमिशन कमेटी छात्रों के बीच पहुंची और छात्रों के साथ चौथे दौर की वार्ता हुई। वार्ता में नौ प्रमुख बिंदुओं पर छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति बनी। अब 5 सितंबर को कुलगुरु कार्यालय में आरयूपीए कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सभी बिंदुओं पर कुलगुरु के सामने विस्तृत चर्चा की जाएगी।

वार्ता में रिक्त पड़ी 174 शोध सीटों को तत्काल भरने, NET-JRF विद्यार्थियों को तीनों कैटेगरी में प्राथमिकता देने और GATE पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश देने पर सहमति बनी। कॉमर्स विद्यार्थियों को सेकंड प्रेफरेंस पर प्रवेश देने का मुद्दा भी शामिल किया गया। आगामी आदेश तक कोर्स वर्क स्थगित करने तथा सभी विद्यार्थियों की विषयवार परसेंटाइल और इंटरव्यू अंक सार्वजनिक करने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा अर्थशास्त्र विभाग में सीट मैट्रिक्स से अतिरिक्त प्रवेश निरस्त करने, मनोविज्ञान विभाग में OBC सीट अन्य कैटेगरी से भरने वाले प्रवेश रद्द करने और राजनीतिक विज्ञान विभाग में आरक्षित सीटों पर PH कैटेगरी के प्रवेश से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता को महत्वपूर्ण कदम बताया। डॉ. सज्जन सैनी, डॉ. राम सिंह समोता, कमल चौधरी और अरविंद नांगल सहित छात्र मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery