Tuesday, April, 22,2025

अब सभी निकायों में एक समान दर पर होंगे काम

जयपुर: राजस्थान सरकार ने शहरी विकास से जुड़े कार्यों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी प्राधिकरणों और नगरीय सुधार न्यास में विकास कार्यों के लिए एक समान दर लागू की जाएगी। यह पहली बार है, जब सभी निकायों में विकास कार्यों के लिए समान रेट तय किए गए हैं। प्रमुख सचिव आवासन वैभव गालरिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार अब प्रदेशभर के सभी निकायों में पीडब्ल्यूडी की बेसिक शेड्यूल रेट लागू की जाएगी। विकास कार्य सर्किलवार वर्तमान में लागू बीएसआर के आधार पर होंगे। राज्य सरकार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पीडब्ल्यूडी, आरयूआईडीपी और पीएचईडी की बीएसआर के अनुसार ही संबंधित विकास कार्य किए जाएंगे।

अभी तक थीं अलग-अलग दरें

अब तक राज्य के विभिन्न प्राधिकरणों और नगरीय सुधार न्यास ने अपने स्तर पर अलग-अलग बीएसआर लागू कर रखी थी। इससे न केवल भ्रम की स्थिति पैदा होती थी, बल्कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और लागत में भी अंतर आता था। अब सरकार के इस आदेश से सभी निकायों में समान रूप से कार्य होंगे और पारदर्शिता बढ़ेगी। इस कदम को सरकार की विकास कार्यों में एकरूपता लाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। साथ ही, इससे निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग और गुणवत्ता नियंत्रण भी आसान होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery