Thursday, April, 02,2026

प्रदेश सरकार अब तैयार करेगी संरक्षित पेड़ों की सूची

जयपुर: राजस्थान सरकार राज्य वृक्ष खेजड़ी व अन्य हरे पेड़ों के संरक्षण, संवर्धन और पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून लाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

इसी क्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य विभाग के मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में तीसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन विभाग, विधि विभाग एवं राजस्व विभाग) सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर वृक्ष संरक्षण विधेयक का प्रारूप प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने इसके विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया और अतिशीघ्र अंतिम प्रारूप तैयार करने की रूपरेखा तय की। विशेष जोर इस बात पर दिया गया कि प्रस्तावित कानून से आम जनता को कोई अनावश्यक कठिनाई न हो।

हरे पेड़ों की कटाई के लिए कठोर प्रावधान शीघ्र लाएगी सरकार

पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता जताते हुए हरे पेड़ों की कटाई पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कठोर प्रावधान शामिल करने पर चर्चा हुई। इसमें क्षेत्राधिकार, जांच प्रक्रिया, न्यायिक व्यवस्था, अपील, दंड प्रावधान, प्राधिकरण गठन व क्रियान्वयन तंत्र जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से विचार किया गया।

सुझावों को समाहित करने का लिया निर्णय

बैठक में संरक्षित पेड़ों की सूची तैयार करने का निर्णय किया गया, जिससे संवेदनशील प्रजातियों का विशेष संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में आए सुझावों को समाहित करते हुए विधेयक का संशोधित प्रारूप जल्द तैयार करने का निर्णय लिया गया, जिससे राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सशक्त कानूनी ढांचा स्थापित किया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery