Thursday, July, 23,2026

परिवहन निरीक्षकों का प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार आज से

जयपुर: कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस प्रशासन से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बावजूद ठोस परिणाम सामने नहीं आने पर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने 23 जुलाई से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। संघ का कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस संबंध में बुधवार को आयोजित राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ की बैठक में प्रदेशभर से करीब 80 परिवहन निरीक्षक शामिल हुए। बैठक में पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय की गई। इसके बाद सभी निरीक्षक परिवहन मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों
को पूरे मामले से अवगत कराया। परिवहन आयुक्त के जयपुर से बाहर होने के कारण उनकी ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने आरटीओ प्रथम चंपालाल से भी चर्चा की।

DCP ने दिया था आश्वासन, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई

 संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा से भी मुलाकात कर मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी थी। डीसीपी ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन संघ का आरोप है कि अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण निरीक्षकों में असंतोष और बढ़ गया।

आईजी के नाम सौंपा ज्ञापन

परिवहन विभाग के नोडल अधिकारी के साथ निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित निरीक्षक को न्याय दिलाने की मांग की गई।

क्या है पूरा मामला ?

दो दिन पहले कानोता थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग के निरीक्षक नवल किशोर मीणा और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया था। परिवहन निरीक्षक संघ का आरोप है कि कानोता थाना प्रभारी मुनींद्र सिंह ने निरीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों और निरीक्षकों में भारी नाराजगी फैल गई। संघ का कहना है कि यह मामला केवल एक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार का नहीं, बल्कि पूरे परिवहन निरीक्षक वर्ग के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery