Monday, June, 01,2026

फोल्ड पर नहीं पड़ना चाहिए उच्च स्तर के विवाद का असर: डॉ. बैरवा

जयपुर: राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित प्रांतीय सड़क सुरक्षा अधिवेशन के दौरान परिवहन विभाग की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आई। इस अधिवेशन से परिवहन मुख्यालय के अधिकांश वरिष्ठ अधिकारियों की दूरी चर्चा का विषय बनी रही। परिवहन आयुक्त और अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (प्रशासन) कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जबकि मुख्यालय की ओर से केवल अपर परिवहन आयुक्त (रोड सेफ्टी) निधि सिंह की उपस्थिति दर्ज हुई। जयपुर के दोनों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) भी अधिवेशन से अनुपस्थित रहे। अधिवेशन में उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और प्रमुख शासन सचिव परिवहन भवानी सिंह देथा मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की गैरमौजूदगी को विभाग में चल रही प्रशासनिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दिनों परिवहन निरीक्षकों को एपीओ करने और उनकी पोस्टिंग से जुड़े मामलों को लेकर मतभेद की स्थिति बनी हुई है। इस बीच अधिवेशन में डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में बिना किसी का नाम लिए विभागीय विवादों पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विभाग में उच्च स्तर पर विवाद और प्रशासनिक खींचतान होती रहती है, लेकिन
इसका असर फील्ड स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी निर्णय होंगे, वे नियमों और प्रक्रिया के अनुसार ही होंगे।

आम धारणा... विभाग का काम सिर्फ टैक्स वसूलना और चालान करना

डॉ. बैरवा ने कहा कि आम धारणा बन गई है कि परिवहन विभाग का काम केवल टैक्स वसूली और चालान करना है, जबकि विभाग की वास्तविक भूमिका सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। परिवहन निरीक्षक केवल सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का दायित्व निभाने वाले अधिकारी हैं। सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना जैसे छोटे कदम हजारों लोगों की जान बचा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख शासन सचिव परिवहन भवानी सिंह देथा, राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश सहाय मीणा, सचिव दिनेश, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में परिवहन निरीक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। हालांकि अधिवेशन में परिवहन मुख्यालय के शीर्ष अधिकारियों की अनुपस्थिति ने सड़क सुरक्षा के मुद्दे से अधिक विभागीय विवादों और प्रशासनिक रिश्तों को चर्चा के केंद्र में ला दिया।

30 सेकंड के वीडियो से बनाते हैं माहौल

डॉ. बैरवा ने परिवहन निरीक्षकों की समस्याओं और चुनौतियों को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में 30 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर माहौल तैयार कर दिया जाता है, लेकिन यह नहीं देखा जाता कि वीडियो रिकॉर्ड होने से पहले संबंधित वाहन चालक ने कितने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि एकतरफा वीडियो के आधार पर परिवहन निरीक्षकों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। धौलपुर की चर्चित घटना का उल्लेख करते हुए बैरवा ने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय तय करने के निर्देश दिए गए है, ताकि कानून के पालन में लगे अधिकारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery