Tuesday, December, 16,2025

नई नीति से राजस्थान बनेगा वैश्विक पर्यटन केंद्र: सीएम

जयपुर: प्रवासी राजस्थानी दिवस के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पर्यटन नीति-2025 का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने इसे राज्य के पर्यटन भविष्य का दूरदर्शी दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह नीति राजस्थान को राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर भी प्रमुख पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नई नीति से निवेश, नवाचार, रोजगार और सामुदायिक सहभागिता को गति मिलेगी तथा विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को साकार करने में यह एक मजबूत आधार बनेगी। उन्होंने पर्यटन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक पॉलिसी इम्प्लीमेंटेशन यूनिट गठित करने की घोषणा की।

साथ ही पर्यटन परियोजनाओं को बढ़ावा देने हेतु पीपीपी मॉडल, इज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल वेब पोर्टल, पर्यटन उद्यमों की ग्रेडिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी पहल लागू की जाएंगी।

हर क्षेत्रों को मिलेगा बढ़ावा

नई पर्यटन नीति में विशेष पर्यटन क्षेत्र, तीर्थ मार्ग, डिजिटल अनुभव, सोशल मीडिया प्रमोशन और एकीकृत पोर्टल पर जोर है। परिवहन के लिए हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस, ई-सेगवे, रेंटल साइकिल और राजस्थान ट्रैवल कार्ड की सुविधा रहेगी। एस्ट्रो, फिल्म, ईको, एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

राजस्थान को विश्वस्तरीय पर्यटन राज्य बनाना है: दीया

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन नीति-2025 राज्य को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और पर्यटक अनुकूल बनाने का रोडमैप है। उन्होंने बताया कि राजस्थान की संस्कृति, विरासत, कला और प्राकृतिक विविधता को आधुनिक पर्यटन आवश्यकताओं के साथ जोड़कर वैश्विक अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, आईटीडीसी की एमडी मुग्धा सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार सहित देश-विदेश के कई पर्यटन उद्यमी और प्रवासी राजस्थानी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery