Friday, January, 30,2026

राजस्थान बना टोल मशीन... हर हाईवे पर वसूली, हर सफर महंगा

जयपुर: राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के मामले में भले ही राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर हो, लेकिन टोल प्लाजा की संख्या और टोल वसूली के आंकड़ों में प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। सीमावर्ती राज्यों से बेहतर कनेक्टिविटी और भारी ट्रांजिट ट्रैफिक ने राजस्थान को एक प्रमुख ट्रांजिट स्टेट बना दिया है, जिसकी आर्थिक कीमत अब आम नागरिकों और परिवहन क्षेत्र को चुकानी पड़ रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2025 तक देशभर में कुल 1135 टोल प्लाजा संचालित हैं, जिनमें से सर्वाधिक 172 टोल प्लाजा अकेले राजस्थान में स्थित हैं। यह संख्या उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे बड़े और अधिक हाईवे नेटवर्क वाले राज्यों से भी अधिक है। इस स्थिति ने राज्य में टोल निर्भरता और उसके प्रभाव को लेकर नई बहस को जन्म दिया है।

हाईवे की लंबाई बनाम टोल का दबाव

2025 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का सबसे लंबा नेटवर्क महाराष्ट्र के पास है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 18,462 किलोमीटर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश (12,123 किमी) और राजस्थान (10,733 किमी) का स्थान आता है। यानी हाईवे की लंबाई में राजस्थान तीसरे स्थान पर है, लेकिन टोल प्लाजा की संख्या और टोल वसूली के मामले में यह शीर्ष पर पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हाईवे की लंबाई के अनुपात में टोल प्लाजा अपेक्षाकृत संतुलित हैं, जबकि राजस्थान में कम दूरी के भीतर अधिक टोल नाके आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। इसका सीधा असर दैनिक आवागमन, परिवहन लागत और माल ढुलाई पर पड़ रहा है।

टोल राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में टोल वसूली में तेज उछाल दर्ज किया गया है। वर्ष 2020-21 में जहां राज्य का टोल राजस्व 2,781.41 करोड़ रुपए था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 4,344.14 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

फास्टैग लागू, पारदर्शिता बढ़ी पर बोझ भी

फास्टैग को अनिवार्य किए जाने के बाद टोल संग्रह प्रणाली में पारदर्शिता तो बढ़ी है, लेकिन इसके साथ सख्ती और दंडात्मक वसूली में भी इजाफा हुआ है। 2024-25 में राजस्थान में बिना फास्टैग या तकनीकी रूप से अमान्य फास्टैग वाले वाहनों से 62 करोड़ से अधिक की अतिरिक्त वसूली की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery