Tuesday, July, 14,2026

जर्जर व किराए के भवनों में संचालित केंद्र बनेंगे 'स्मार्ट प्ले स्कूल'

जयपुर: राजस्थान सरकार प्रदेश की आंगनबाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी की पहल पर राज्य के हजारों आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट प्ले स्कूल और स्मार्ट क्लास रूम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड का उपयोग करते हुए प्रमुख औद्योगिक घरानों और कॉर्पोरेट संस्थानों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

इसी दिशा में शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), जयपुर में 'स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र अवसंरचना पहल के लिए सीएसआर भागीदारी कार्यशाला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीया कुमारी मुख्य अतिथि तथा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में दीया कुमारी ने कहा कि सीएसआर फंड के सहयोग से जर्जर और किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को 'स्मार्ट प्ले स्कूल' में बदला जाएगा।

नवीन तकनीक आधारित लाइट गेज स्टील फ्रेम प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर और कंटेनर मॉडल के जरिए कुछ ही सप्ताह में आधुनिक आंगनबाड़ी भवन तैयार किए जा सकेंगे। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि राजस्थान के 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में से 3,284 केंद्र जर्जर या क्षतिग्रस्त भवनों में संचालित हैं, जबकि 11,488 केंद्र किराए अथवा अस्थायी परिसरों में चल रहे हैं। इन केंद्रों के लिए सोलर युक्त, भूकंपरोधी और आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट भवन विकसित किए जाएंगे, जिन्हें 15 से 21 दिन में तैयार किया जा सकेगा। राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कॉर्पोरेट संस्थानों से आंगनबाड़ियों में पोषण वाटिकाओं के विकास, यूनिफॉर्म, फर्नीचर, खिलौने, शिक्षण सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग का आह्वान किया।

विभिन्न कॉर्पोरेट समूहों के साथ विस्तृत चर्चा

कार्यशाला में विभिन्न कॉर्पोरेट समूहों, सार्वजनिक उपक्रमों, गैर सरकारी संगठनों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए अपने सीएसआर अनुभव साझा किए। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण वातावरण विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला में एक्सिस बैंक, श्री सीमेंट, वेदांता, वंडर ग्रुप, अडाणी समूह, टाटा स्टील, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, हिंदुस्तान जिंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और डेल टेक्नोलॉजीज सहित कई प्रमुख कॉर्पोरेट समूहों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने अपने सीएसआर कार्यों और नवाचारों की जानकारी साझा की।

सीएसआर फंड की महत्वपूर्ण भूमिका

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। सशक्त मानव संसाधन ही सशक्त राष्ट्र का आधार है और इसके लिए आंगनबाड़ियों का आधुनिक स्वरूप में विकास जरूरी है। सीएसआर फंड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। - दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery