Saturday, September, 19,2026

निर्यात बढ़ा तो ग्लोबल बाजार में चमकेगा टेक्सटाइल उद्योग

जयपुर: राजस्थान के टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग को अब घरेलू बाजार से निकालकर ग्लोबल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी दिलाने की तैयारी है। उद्योग भवन में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई राउंड टेबल में उद्यमियों, डिजाइनरों और औद्योगिक संगठनों ने निर्यात बढ़ाने की राह में आ रही अड़चनों पर मंथन किया। राज्य के 1 लाख करोड़ से ज्यादा के वस्तु निर्यात में टेक्सटाइल-गारमेंट की हिस्सेदारी करीब 12.9% है। सरकार का लक्ष्य इस हिस्सेदारी को और बढ़ाना है। बैठक में कच्चे माल के आयात पर निर्भरता घटाकर प्रदेश में उत्पादन और वैल्यू एडिशन बढ़ाने पर जोर रहा।

तीन सत्रों में उद्योग की जरूरतों से लेकर ग्लोबल डिमांड तक चर्चा हुई। उद्यमियों ने नए निवेश, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ब्रांडिंग, नए बाजारों तक पहुंच और वैश्विक मांग के अनुरूप नए उत्पाद विकसित करने के सुझाव दिए। नए लागू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स से टेक्सटाइल निर्यात को मिलने वाले संभावित फायदे पर भी चर्चा हुई।

सरकार ने टेक्सटाइल टास्क फोर्स बनाया है, ताकि उद्योग की समस्याओं की लगातार पहचान कर नीतिगत हस्तक्षेप किए जा सकें। टेक्सटाइल एवं अपैरल पॉलिसी-2025 और एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2024 समेत अन्य नीतियों के जरिए निवेश और निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है। 2030 तक देश के 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात लक्ष्य में राजस्थान की बड़ी भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। डिजाइन संस्थानों को उद्योग से जोड़ने और पारंपरिक शिल्पकारों की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery