Thursday, August, 27,2026

129 केस के बाद स्वाइन फ्लू पर अलर्ट... SMS में आईसीयू रिजर्व

जयपुर: प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अगस्त के पहले 15 दिनों में ही प्रदेश में 129 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में सिर्फ 16 केस मिले थे। यानी एक साल में स्वाइन फ्लू के मामलों में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार की ओर से देशभर में अलर्ट जारी किए जाने के बाद राजस्थान में भी निगरानी और उपचार व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी बीच सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं और उनका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ. नरोत्तम शर्मा के अनुसार विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी मौसमी बीमारियों की समीक्षा बैठक में स्वाइन फ्लू को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बचाव और रोकथाम के लिए एक्शन प्लान तैयार करने तथा हाई रिस्क क्षेत्रों में टीमें गठित कर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

SMS: ICU बेड आरक्षित रखने के निर्देश

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में स्वाइन फ्लू के गंभीर मरीजों के लिए डेडिकेटेड ICU रिजर्व रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण से निपटने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए ICU बेड आरक्षित रखने के साथ चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को भी सतर्क किया गया है।

लक्षणों को नजरअंदाज न करें

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सर्दी-जुकाम, तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आने पर चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है। संक्रमण खांसने-छींकने से निकलने वाली बूंदों और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैल सकता है। ऐसे में भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी, हाथों की नियमित सफाई और लक्षण होने पर दूसरों से दूरी रखना जरूरी है। बढ़ते आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग का फोकस अब समय पर पहचान, उपचार और हाई रिस्क क्षेत्रों की निगरानी पर है। 129 मामलों का आंकड़ा प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ती चुनौती का संकेत दे रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery