Tuesday, November, 25,2025

जनता के रिपोर्ट कार्ड में भरोसे पर खरी उतरी भजनलाल सरकार

जयपुर: प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार को जनता ने अधिकांश क्षेत्रों में पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सरकार माना है। यह निष्कर्ष पब्लिक रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज द्वारा कराए गए एक व्यापक सर्वेक्षण में सामने आया है।

पब्लिक रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज द्वारा सर्वे में प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से करीब 10 हजार नागरिकों की राय ली गई। सर्वे का उद्देश्य जनता के अनुभवों के आधार पर मौजूदा सरकार की नीतियों और कार्यशैली का मूल्यांकन करना था।

सर्वे में 58% उत्तरदाताओं ने माना कि मौजूदा सरकार में पानी आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में सुधार हुआ है, जबकि 22% ने सामान्य और 20% ने कमजोर बताया। इसके साथ ही जनता ने बिजली आपूर्ति पर भरोसा जताया। सर्वे में 52% लोगों ने माना कि बिजली आपूर्ति, कटौती नियंत्रण और बिलिंग प्रणाली में सुधार हुआ है, जबकि 26% उत्तरदाताओं ने इसे कमजोर बताया। 22% उत्तरदाताओं ने इसे सामान्य माना। इससे संकेत मिलता है कि सरकार की ऊर्जा नीति पर जनता का भरोसा बढ़ा है।

कार्यकाल को 56 प्रतिशत लोगों ने माना बेहतर

सीएम भजनलाल शर्मा के दो वर्ष के कार्यकाल को 56% नागरिकों ने बेहतर बताया। जनता का मानना है कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यकुशलता और विकास की गति दोनों में सुधार हुआ है। सर्वे के अनुसार, 48% लोगों ने वर्तमान भाजपा सरकार को समग्र रूप से बेहतर बताया, जबकि 31% ने कमजोर और 21% ने सामान्य माना। इससे स्पष्ट है कि जनता के अनुसार भजनलाल सरकार ने सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक संतोषजनक प्रदर्शन किया है।

कानून व्यवस्था और सुशासन पर भरोसा

राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रणाली के संदर्भमें 62% लोगों ने वर्तमान सरकार को पिछली सरकार से बेहतर बताया, जबकि 14% ने सामान्य और 24% ने कमजोर बताया। भ्रष्टाचार नियंत्रण और पारदर्शिता के मामले में भी 49% नागरिकों ने सरकार को सकारात्मक अंक दिए हैं। सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को लेकर 49% नागरिकों ने कहा कि वर्तमान सरकार बेहतर रही है, जबकि 24% ने सामान्य और 27% ने कमजोर बताया। खेल सुविधाओं, स्टेडियम और प्रशिक्षण केंद्रों के विकास को लेकर 42% लोगों ने सरकार को बेहतर बताया।

उद्योग और रोजगार में सरकार को उच्च अंक

राज्य में नए उद्योगों, निवेश और रोजगार के माहौल को लेकर जनता ने सरकार को उच्च अंक दिए। 64% उत्तरदाताओं ने कहा कि औद्योगिक माहौल में सुधार हुआ है, जबकि केवल 22% ने इसे कमजोर माना। कृषि और किसान कल्याण योजनाओं के क्षेत्र में भी 63% किसानों ने वर्तमान सरकार के कामकाज को सराहा।

शिक्षा और स्वास्थ्य में स्थिर प्रदर्शन

शिक्षा क्षेत्र में 48% नागरिकों ने शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बताया, जबकि 36% ने सामान्य और 26% ने कमजोर माना। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में 44% लोगों ने सुधार की बात कही, जबकि 31% ने सामान्य और 25% ने कमजोर बताया। इसका अर्थ है कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति हुई है, लेकिन अभी अपेक्षाएं बनी हुई हैं। बुजुर्ग पेंशन, विधवा सहायता व गरीब कल्याण योजनाओं के संदर्भ में 38% उत्तरदाताओं ने इन्हें बेहतर, जबकि 42% ने सामान्य और 30% ने कमजोर माना।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery