Tuesday, August, 12,2025

गहलोत, पूनियां से मिले छात्र नेता सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

जयपुर: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर ऑल राजस्थान छात्रसंघ चुनाव संघर्ष समिति ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व भाजपा अध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां सहित कई नेताओं से मुलाकात की। सभी नेताओं ने राज्य सरकार से चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया। समिति ने सिविल लाइंस स्थित गहलोत के आवास पर उनसे छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने अगस्त 2023 में आदेश जारी कर राज्य के सभी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में सत्र 2023-24 में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया था। यह निर्णय 12 अगस्त, 2023 को उच्च शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की सलाह पर लिया गया, जिसमें उन्होंने नए शैक्षिक सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने, प्रवेश और परीक्षा-परिणाम प्रक्रिया सहित प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने की सिफारिश की थी।

छात्रसंघ चुनाव करवाए जाएं

गहलोत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें जल्द बहाल किया जाना चाहिए। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार (2003-08) ने छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाई थी, जिसे 2010 में उनकी सरकार ने बहाल किया। 2020 में कोविड-19 के कारण चुनाव स्थगित हुए, जिन्हें 2022 में कांग्रेस सरकार ने फिर शुरू किया। हालांकि, 2023 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण चुनाव टल गए। दिसंबर 2023 में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान सरकार ने इन्हें बहाल नहीं किया। गहलोत ने मौजूदा सरकार से तत्काल चुनाव कराने की मांग की।

पुलिस और छात्र आमने-सामने

इधर, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और सड़क पर उतरने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प हुई। पुलिस ने मामले में करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी कुलपति सचिवालय के बाहर जमा हुए और नारेबाजी करते हुए मुख्य द्वार से निकल कर जेएलएन मार्ग की तरफ बढ़ने लगे। जब पुलिस ने उन्हें सड़क पर आने से रोका तो वे पुलिस के आमने-सामने हो गए। ऑल राजस्थान छात्रसंघ चुनाव संघर्ष समिति के कन्वीनर रामसिंह और विकास ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर चल रहा यह आंदोलन अब जोर पकड़ता दिख रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery