Saturday, April, 04,2026

धोरों में बिछी ओलों की चादर तेज अंधड़ से भारी नुकसान

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को राजस्थान का मौसम अचानक बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं सहित रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। खासकर पश्चिमी और उत्तरी जिलों में ओले इतनी भारी मात्रा में गिरे कि खेत और सड़कें सफेद चादर से ढक गई। रेगिस्तानी इलाके क्षणभर के लिए कश्मीर की वादियों जैसे नजर आए। जयपुर में आंधी के दौरान पोल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं जवाहर सर्किल क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में ग्रेनाइट की पट्टी गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की जान चली गई। जयपुर, दौसा, भरतपुर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, नागौर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बीकानेर और जैसलमेर में ओलों की मोटी परत जम गई, जबकि अजमेर और ब्यावर में तेज आंधी से टीनशेड उड़ गए। जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों बिंदायका, कालवाड़, जमवारामगढ़, टोडाभीम (करौली), चाकसू, बगरू में भी भारी ओलावृष्टि हुई।

ट्रैफिक लाइट का पोल गिरा, एक की मौत

जयपुर में शुक्रवार शाम तेज अंधड़ और बारिश के दौरान बिड़ला मंदिर से जवाहर नगर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक लाइट का पोल गिर गया। हादसे में बाइक सवार जवाहर नगर निवासी रामजीलाल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में रखी ग्रेनाइट की भारी पट्टी तेज हवा के चलते गिर गई, जिसके नीचे दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

फसलें बर्बाद, मवेशियों की मौत

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से राजस्थान में गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। कई जगहों पर कटी हुई फसल भीग गई, जबकि खड़ी फसलों को ओलों ने तहस-नहस कर दिया। अरजनसर, खजूवाला और जमवारामगढ़ में किसान मायूस हैं। बिंदायका के सिरसी रोड पर तेज आंधी-ओलावृष्टि में एक किसान की भैंस और गाय करंट लगने से मर गई। वहीं एक अन्य किसान की गाय और बकरी टीनशेड गिरने से दबकर मारी गई। सीकर के बेरी में बिजली गिरने से दो बकरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति झुलस गया। कई जगह पेड़, बिजली के खंभे और होर्डिंग्स गिर गए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery