Friday, June, 27,2025

सात दिवसीय विदेश यात्रा के बाद जयपुर लौटे देवनानी

जयपुर:  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय अध्ययन यात्रा के बाद गुरुवार तड़के जयपुर लौट आए। जर्मनी से नई दिल्ली होते हुए देवनानी सुबह करीब तीन बजे जयपुर पहुंचे, जहां विधानसभा अधिकारियों ने विशिष्ट सहायक केके शर्मा के नेतृत्व में उनकी अगवानी की।

देवनानी ने इस यात्रा को लोकतांत्रिक अध्ययन और भारत की विचारधारा के वैश्विक प्रस्तुतीकरण का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस दौरान देवनानी ने फ्रांस और जर्मनी के प्रमुख राजनीतिक, अकादमिक और सांस्कृतिक संस्थानों का दौरा कर संसदीय प्रक्रियाओं और सामाजिक विकास से जुड़े पहलुओं का गहन अध्ययन किया। उन्होंने वरिष्ठ सांसदों, नीति-निर्माताओं और प्रवासी भारतीयों से संवाद कर राजस्थान विधानसभा में हुए नवाचारों की जानकारी साझा की। साथ ही, भारतीय मूल्यों और लोकतंत्र की सहभागिता आधारित परंपरा को भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

यह यात्रा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वावधान में 'राजस्थान-2047: वैश्विक नेतृत्व की ओर' दृष्टिकोण के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसे युवाओं, नीति-निर्माताओं और सिविल सोसायटी के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। देवनानी के सफल विदेश दौरे
के बाद विधानसभा भवन में पूर्व विधायकों का शिष्टमंडल उनसे भेंट करने पहुंचा। शिष्टमंडल में मालपुरा के पूर्व विधायक जीतराम, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और अशोक तंवर शामिल रहे, जिन्होंने देवनानी को यात्रा की सफलता पर बधाई दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery