Thursday, February, 12,2026

अब सोलर दीदी बनेंगी गांवों की नई ऊर्जा साथी

जयपुर: राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के बीच हुए समझौते में महिला स्वयं सहायता समूहों को सोलर ऊर्जा से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें प्रशिक्षण देकर सोलर दीदी के रूप में तैयार किया जाएगा। ये सोलर दीदी गांवों में जाकर लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे बताएंगी, सोलर उत्पादों की मरम्मत करेंगी और बिजली बचाने के उपायों की जानकारी देंगी। राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर नेहा गिरि ने कहा कि यह पहल महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अवसर भी देगी।

ईईएसएल के राज्य प्रमुख अमन मेहरड़ा ने कहा कि सोलर दीदी गांवों में ऊर्जा के उपयोग की सोच को बदलेंगी। इस समझौते से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के साथ आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे महिलाओं को तकनीकी ज्ञान मिलेगा और गांवों की ऊर्जा जरूरतें भी स्थानीय स्तर पर पूरी हो सकेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery