Wednesday, March, 18,2026

डमी अभ्यर्थी से बने 'गुरु' अब अरेस्ट

जयपुर: एसओजी ने वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान विषय) भर्ती में डमी परीक्षार्थियों के माध्यम से धोखाधड़ी कर चयनित होने वाले वास्तविक अभ्यर्थी और उसकी जगह परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 5 हजार और 10 दस हजार रुपए का इनाम घोषित था।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि आरपीएससी द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022 में यह धांधली सामने आई। 24 दिसंबर 2022 को सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी, जिसे 29 जनवरी 2023 को पुनः आयोजित किया गया। इसी दिन दोपहर में विज्ञान विषय की परीक्षा भी हुई। आरोपी अशोक कुमार विश्नोई (29) ने दोनों विषयों की परीक्षा स्वयं नहीं दी। सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान की परीक्षा उसकी जगह डमी परीक्षार्थी हनुमाना राम ने दी, जिसे 17 फरवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। डमी अभ्यर्थी के माध्यम से परीक्षा पास कर अशोक विज्ञान विषय में चयनित हो गया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद वह दो वर्षों से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery