Friday, August, 28,2026

पेपर से प्रमाण-पत्र तक 'सेटिंग' एसओजी ने चार को दबोचा

जयपुर: भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी बैठाने, OMR में हेरफेर और फर्जी प्रमाण-पत्र के मामलों में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई तेज कर दी है। अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती 2018 में तुलछाराम कालेर गैंग से पेपर खरीदने वाला मनीराम सारण, OMR में कथित हेरफेर से चयनित संतोष कुमारी मीणा, JET परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाला विशाल सैनी और फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने वाला दलाल ओमप्रकाश कस्वां शामिल हैं। सभी मामलों में कार्रवाई IG अजयपाल लांबा, DIG भुवन भूषण यादव और SP कुंदन कंवरिया के निर्देशन में की जा रही है।

5 लाख में पेपर खरीदा, भाई की पत्नी को कराई नकल

सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती-2018 के पेपर लीक मामले में SOG ने मनीराम सारण को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार उसने तुलछाराम कालेर गैंग से 5 लाख रुपए में लीक पेपर खरीदा और अपने भाई की पत्नी को ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करवाई थी। इसी भर्ती के परिणाम में कथित OMR फर्जीवाड़े के मामले में संतोष कुमारी मीणा को गिरफ्तार किया गया है। SOG के अनुसार उसकी मूल OMR शीट में कम अंक थे, जबकि स्कैनिंग प्रक्रिया में कथित हेरफेर कर अंक बढ़ाए गए, जिसके बाद वह चयन सूची में आ गई।

JET परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाया

JET, प्री-पीजी और प्री-पीएचडी परीक्षा-2021 के डमी अभ्यर्थी प्रकरण में SOG ने लंबे समय से फरार चल रहे विशाल सैनी को गिरफ्तार किया। जांच में उसके स्थान पर परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने की भूमिका सामने आई है।

7 लाख में ताइक्वांडो प्रमाण-पत्र

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के खेल कोटे से जुड़े फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण-पत्र मामले में दलाल ओमप्रकाश कस्वां गिरफ्तार हुआ है। जांच के अनुसार उसने एक अभ्यर्थी से 7 लाख रुपए लेकर 2017 की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का फर्जी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया था। इसमें से 5 लाख रुपए अपने जीजा को देकर प्रमाण-पत्र तैयार करवाने की बात सामने आई है।

बीपीएड डिग्री फर्जीवाड़े की जांच का दायरा बढ़ा

वहीं, शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी और बैकडेटेड बीपीएड डिग्री के मामले में SOG की जांच अब दूसरे पाठ्यक्रमों तक पहुंच गई है। SOG की जांच में श्री सत्य साई विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं मेडिकल साइंस विवि, सीहोर, एमपी के कुलपति मुकेश तिवाड़ी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौड और कम्प्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा की कथित आपराधिक भूमिका सामने आने के बाद तीनों को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की बीपीएड के अलावा विवि के कई अन्य पाठ्यक्रमों की डिग्रियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery