Sunday, June, 21,2026

डमी कैंडिडेट बनकर बैठा सूचना सहायक चढ़ा SOG के हत्थे

जयपुर: एसओजी ने पीटीआई भर्ती परीक्षा-2022 में नकल और फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में बाड़मेर स्थित मुद्रा पंजीयन विभाग के उप महानिरीक्षक कार्यालय में सूचना सहायक के पद पर कार्यरत है।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि भर्ती परीक्षा में मूल अभ्यर्थी मुकेश सारण की जगह डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा देने की शिकायत पर वर्ष 2024 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि पवन कुमार ने दलाल भभूताराम के माध्यम से 8 लाख रुपए लेकर मुकेश सारण की जगह परीक्षा दी थी।

शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 25 सितंबर 2022 को दो पारियों में आयोजित हुई थी। पवन कुमार द्वारा डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के कारण मूल अभ्यर्थी मुकेश सारण का अंतिम चयन हो गया और उसने पीटीआई पद पर नियुक्ति भी प्राप्त कर ली।

मामले में एसओजी ने पूर्व में मूल अभ्यर्थी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि पवन कुमार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी की विशेष टीम ने लगातार निगरानी और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं के साथ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2022 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 26 जून 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसओजी अब उससे पूछताछ कर भर्ती परीक्षा में शामिल अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। इस प्रकरण में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसओजी के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery