Sunday, May, 03,2026

डमी अभ्यर्थियों का गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

जयपुरस्पेशल ग्रुप ऑपरेशन (एसओजी) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थियों के जरिए चयन कराने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन डमी कैंडिडेट और एक मूल अभ्यर्थी शामिल हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने आपस में लाखों रुपए में सौदे कर परीक्षा दिलवाई। एडीजी विशाल बंसल के अनुसार कई मामलों में मूल अभ्यर्थी खुद की तैयारी कमजोर होने के कारण जानबूझकर योग्य व्यक्तियों को अपनी जगह परीक्षा में बैठाते थे। इसके लिए 5 से 7.5 लाख रुपए तक की डील तय होती थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्राध्यापक हिन्दी परीक्षा-2022 में जालौर निवासी मनोहर लाल ने देराम की जगह परीक्षा दी। प्रवेश पत्र में फोटो बदलकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया गया। दोनों की पहचान जोधपुर में कोचिंग के दौरान हुई थी। मनोहर लाल को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मूल अभ्यर्थी फरार है।

एक्स-सर्विसमैन कोटे का दुरुपयोग

फलोदी निवासी अशोक जानी को डमी कैंडिडेट के रूप में पकड़ा गया। मूल अभ्यर्थी रामूराम ने कम मेरिट का लाभलेने के लिए यह योजना बनाई थी। दोनों के बीच करीब 7.5 लाख रुपए में समझौता हुआ। रामूराम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि मूल कैंडिडेट रामूराम भूतपूर्व सैनिक है। पीटीआई भर्ती-2022 में सुनील ने विमल कुमार पाटीदार की जगह परीक्षा दी, जिसमें अनिल विश्नोई ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई और करीब 6 लाख रुपए में सौदा हुआ। एसओजी ने उन्नत तकनीक व विशेष सॉफ्टवेयर से जांच कर डमी अभ्यर्थियों की पहचान कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery