Saturday, February, 14,2026

शाहजहांपुर से अजमेर तक हाईटेक चालान व्यवस्था शुरू

जयपुर: राजस्थान में सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के शाहजहांपुर से अजमेर तक के खंड पर अब पूरी तरह हाईटेक यातायात प्रवर्तन प्रणाली शुरू हो गई है। इस सिस्टम के तहत कैमरे स्वचालित रूप से नियम तोड़ने वालों पर नजर रखेंगे और ई-चालान जारी करेंगे। एडीजी ट्रैफिक बी.एल. मीणा ने बताया कि इस मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए उन्नत तकनीक अपनाई गई है। हाईवे पर कुल 27 महत्वपूर्ण जगहों पर गैंट्री आधारित प्रवर्तन इकाइयां लगाई गई हैं। ये इकाइयां हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों और इंटेलिजेंट एनालिटिक्स से जुड़ी हैं। इनकी खासियत यह है कि बिना किसी इंसानी दखल के रीयल-टाइम में यातायात नियमों के उल्लंघन को पकड़ लेती हैं। नई व्यवस्था में पुलिस को वाहन रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैमरा जैसे ही कोई गलती रिकॉर्ड करेगा, सिस्टम खुद मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान बना देगा। यह चालान वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत एसएमएस या इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेज दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery