Tuesday, July, 14,2026

भर्ती से प्लेसमेंट तक की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे उद्योग

जयपुर: राजस्थान सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल कार्य बल तैयार करने के लिए राजस्थान कौशल नीति-2025 के तहत 'रिकूट-ट्रेन-डिप्लॉय (आरटीडी) मॉडल लागू करने का फैसला किया है। इस मॉडल के तहत पहले युवाओं की भर्ती की जाएगी, फिर उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

राजस्थान कौशल नीति के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने के उद्देश्य से आरटीडी मॉडल को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। यह मॉडल उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार युवाओं की भर्ती, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट तय करने में सक्षम बनाएगा। इससे एक ओर उद्योगों को योग्य और प्रशिक्षित कर्मचारी मिलेंगे तो दूसरी ओर युवाओं को प्रशिक्षण के तुरंत बाद रोजगार पाने में आसानी होगी। सरकार की ओर से इस योजना के सफल संचालन के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं, जिससे कौशल विकास व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

आरटीडी दिशा-निर्देशों को मिली स्वीकृति

आरटीडी योजना के लिए तैयार किए गए विशेष दिशा-निर्देशों को सोमवार को आयोजित 50वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके साथ ही योजना के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। योजना के तहत उद्योगों, प्लेसमेंट एजेंसियों और परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों की भागीदारी तय की जाएगी। इसके लिए उद्योग-आधारित मॉडल, एचआर/प्लेसमेंट एजेंसी-आधारित मॉडल, पीआईए-आधारित मॉडल, विशेष प्रोजेक्ट्स जैसे विभिन्न मॉडल अपनाए जाएंगे।

युवाओं को तकनीकों के अनुरूप करें तैयार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार राज्य सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार वर्तमान समय में तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था और नई तकनीकों के अनुरूप युवाओं को तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा नीति का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक और उभरती तकनीकों के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery