Tuesday, November, 25,2025

SI चयनित अभ्यर्थियों ने बदली राह, अब अन्य भर्तियों की तैयारी में जुटे

जयपुर: राजस्थान में 2021 की सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले ने न केवल जांच एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, बल्कि चयनित अभ्यर्थियों की जिंदगी भी अनिश्चितता के दौर में डाल दी है। गिरफ्तारियां और कोर्ट में लंबित मामले के कारण कई चयनित उम्मीदवारों ने अपनी राह बदल ली है। अब वे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर रुख कर रहे हैं, जहां उन्हें बेहतर अवसर दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में घोषित परिणामों से यह साफ हो गया है कि एसआई भर्ती के चयनित अभ्यर्थी अब राह बदल रहे हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ईओ-आरओ ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा (2022) में एसआई चयनितों में से छह अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

यह परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द होकर 23 मार्च, 2025 को दोबारा आयोजित की गई थी। इसके बाद बुधवार को जारी आरएएस भर्ती परीक्षा-2023 के मुख्य परीक्षा परिणामों में तो और भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इसमें एसआई भर्ती के 21 चयनित अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, ये अभ्यर्थी एसआई भर्ती की ट्रेनिंग से अनुपस्थित (एबसेंट) हो गए थे और आरएएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं की तैयारी में जुट गए थे। एक चयनित अभ्यर्थी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मामला सालों से लटका हुआ है। हम इंतजार नहीं कर सकते, इसलिए अन्य विकल्प तलाश रहे हैं।

अन्य अभ्यर्थियों में भी उत्साह, तैयारी तेज

एसआई भर्ती मामले की अनिश्चितता ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए नई राह बना दी है। अन्य अभ्यर्थी, जो इंतजार कर रहे हैं, वे भी नई संभावनाओं की तलाश में जुट गए हैं। वे विभिन्न सरकारी भर्तियों जैसे आरएएस, आरपीएससी की अन्य परीक्षाओं और केंद्रीय सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं। आरएएस-2023 के 21 चयनितों से इसकी झलक साफ दिखी है। कई ट्रेनी एसआई, जो पहले पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, अब उच्च स्तरीय पदों पर फोकस कर रहे हैं।

मैंने साबित किया सब एक जैसे नहीं: गोदारा

आरएएस में चयनित रिछपाल गोदारा ने कहा कि मैं दसवीं में टॉपर था। एसआई मेरे जीवन की पहली परीक्षा थी और मेरी रैंक 23वीं थी। अब आरएएस में 12वीं रैंक है। सभी की परिस्थिति इतनी ठीक नहीं होती कि एबसेंट हो जाए। एसआई मामला सामने आने के बाद मुझे और मेरे परिवार वालों को जमकर ताने मारे गए। एक मानसिक परेशानी के दौर से गुजरने के बाद अब आरएएस में चयनित होकर साबित कर दिया कि सब एक जैसे नहीं हैं। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery